Sawan 2023: हिन्दू धर्म के अनुसार सावन का महिना सबसे पवित्र महिना माना जाता है। यह महिना भगवान शिव को प्रिय होता है। ऐसा माना जाता है की अगर कोई पार्थिव शिवलिंग की पूजा करता है और जल अर्पण करते है तो उस व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है। तो चलिए आपको बताते है की कैसे पार्थिव शिवलिंग की पूजा करे और कैसे आपको मनोकामना की पूर्ति जल्दी हो इसके बारेमे।
शिवलिंग पर जल चढ़ाने का महत्व
हिन्दू धर्म के अनुसार शिवलिंग पर सावन के महीने मे जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और वो अपनी कृपा सबके उपर बरसाते है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से उसका धातु सुद्ध होता है, जिसकी वजह से उस व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है।
सावन महीने में शिवलिंग पर जल अर्पण करने का तरीका
पुरानो ग्रंथों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पार्थिव शिवलिंग की पूजा करता है तो उसकी अकाल मृत्य का भी दूर हो जाता है और उसके अंतिम समय मे मोक्ष प्राप्ति होती है। पुरानो के अनुसार पार्थिव शिवलिंग की पूजा का विशेष तरीका और विधि होती है, जिससे शिवजी को प्रसन्न किया जा सकता है और अपनी मनोकामना को पूरा किया जा सकता है।
सबसे पहले आपको पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए मिट्टी लेनी होगी। अगर आप गंगा तट की मिट्टी लेकर आए तो यह और भी शुभ होगा। अब इस मिट्टी मे गाय का गोबर, मक्खन, गुड और भस्म मिला दीजिए और उंगली के आकार का छोटा शिवलिंग बना लीजिए। आपको यह पता होता चाहिए की किसी भी विधि मे शिवलिंग का आकार 12 अंगूल से बढ़ा नहीं होना चाहिए। अब पूरे सावन के महीने मे इस शिवलिंग की बाहर पूजा करे। अगर आप इस पूजा को विधिपूर्वक करते है अवश्य आपको शिवजी का आशीर्वाद मिलेगा।