Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

बाजार ओपन होने के पहले SGX Nifty देखने की जगह अब GIFT Nifty को देखे, 21 घंटे तक होगी ट्रेडिंग, जानिए पूरी जानकारी

बहुत से लोग शेयर मार्केट मे ट्रैडिंग करते है और पैसे कमाते है और मार्केट चालू होने के पहले SGX निफ्टी को अवश्य देखते है। पर हम आपको बता देना चाहते है की अब 3 जुलाई 2023 को सोमवार से SGX Nifty को बदलकर GIFT Nifty हो जाएगी। अब भारतीय शेयर बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी को ही संकेत के तौर पर देखा जाने वाला है।

3 जुलाई को यानि की सोमवार को SGX Nifty को बदलकर इस दिन से री-ब्रांड करके GIFT Nifty कर दिया जायगा। पहले जो 7.5 अरब डॉलर के डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्टस थे और सिंगापूर मे ट्रेड कर रहे थे, वो अब भारत मे शिफ्ट होनेवाले है। GIFT Nifty शुरू होने के बाद सिंगापूर एक्सचेंज का पूरा बेस भारत मे एनएसई इंटेनेशनल एक्सचेंज गुजरात के गांधीनगर मे हो सकता है, ऐसा यहां कदम माना जा रहा है।

जैसे दूसरे ग्लोबल फाइनेंशियल सेंटर दुबई, सिंगापूर, मॉरीशस है वैसे ही कंपीटीशन के तौर पर अब गुजरात के गिफ्ट सिटी को नए फाइनेंशियल सेंटर के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी वजह से जो 5 साल पुराना नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का विवाद चालू है उसपर भी ब्रेक लग जाएगा। यह एक बेहद कदम है ऐसा माना जा रहा है।

इसमे GIFT Nifty के 4 प्रोडक्टस रहने वाले है, जिसमे GIFT Nifty 50, GIFT Nifty Financial Services, GIFT Nifty Bank और GIFT Nifty IT के यह 4 प्रोडक्टस डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्टस के होंगे।

GIFT Nifty यह भारत का पहला इंटेरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर होने वाला है। 2015 मे FEMA प्रतिबंधी को RBI ने निकाल दिया था यानि हटा दिया था। GIFT Nifty आने के बाद बहुत कुछ बदलने वाला है। चालू फाइनेशियल ईयर मे भारतीय एक्सचेंजों की आय भी बढ़ने वाली है।

GIFT Nifty अब पूरे 21 घंटे तक चलने वाली है, जिसकी टाइमिंग सुबह 4 बजे से शुरू होगी और अगले दीन के सुबह 2 बजे तक ट्रेडिंग होगी। SGX Nifty मे सिर्फ 16 घंटे की ट्रेडिंग होती थी, वो सुबह 6:30 बजे से शुरू होती थी और रात के 10:30 बजे तक चलती थी।

भारत मे मार्केट चालू होने के पहले SGX निफ्टी को देखा जाता तह अब मार्केट खुलने के पहले GIFT Nifty को देखा जाएगा। यह बदलाव 3 जुलाई से सोमवार को लागू होने वाला है।

यह भी पढे:-

Disclaimer:- हम कोई SEBI द्वारा नियुक्त किए गए वित्तीय सलाहकार नहीं है। शेयर बाजार में निवेश करना जोखिमों के अधीन है। हमारा हेतु इस वेबसाईट के द्वारा Share Market से जुड़ी हुई जानकारी प्रदान करना है। अगर आपको किसी Stock मे निवेश करना है तो आप खुदसे Market Research करे या किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह ले।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment