Big Boss OTT Season 2: बिग बॉस के चहिते बहुत लोग है। मनीषा बिहार के मुंगेर की रहने वाली लड़की है, जिसे बिग बॉस शो में आने के पहले कोई नहीं पहचानता था। पर जैसे ही उन्होंने बिग बॉस में कदम रखा, तो मानो किस्मत बदल गई। मनीषा अब स्टार बनी गई है। इनका हर अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। फैंस ने यह भी कहा की मनीषा इस शो मे विजेता हो या ना हो, लेकिन वो करोड़ लोगों का दिल जरूर जीत लेंगी।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के शो में मनीषा ने अपनी चुलबुली नटखट अदाओ की वजह से लोगों का दिल जीत रही है। बिग बॉस शो के पहले ही दिन मनीषा रानी ने लोगों को अपना दीवाना बनाकर अब भोजपुरी इंडस्ट्रीज का भी सपोर्ट मिलने लगा है। भोजपुरी के प्रसिद्ध स्टार पवन सिंह ने भी मनीषा रानी को सपोर्ट करते हुए कहा है की मनीषा ही बिग बॉस की विजेता बनकर आएगी।
मनीषा रानी के सपोर्ट में पवन सिंह ने एक विडिओ शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लोगों से कहा है की हमारी बिहार की बेटी बिग बॉस में गई है। अपने भोजपुरी परिवार और बिरादरी से निवेदन किया और कहा की सभी मनीषा को ढेर सारा प्यार डए ताको बिहार की बेटी बिग बॉस की विजेता बनकर ही घर वापस आए। मनीषा रानी के टीम ने इंस्टा पर पवन सिंह ने सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद दिया है।
पवन सिंह ने सपोर्ट किया है और वोट अपील की है, पर यह कितने काम आती है यह वक्त ही बता सकता है। फिलहाल मनीषा रानी बिग बॉस में लंबे समय तक टिक सकती है। मनीषा बिग बॉस में अच्छा गेम खेल रही। उसने शो के बड़े बड़े कलाकार को पीछे छोड़ दिया है और लोगों का दिल जीतने में लगी हुई है। इसके साथ ही वो इंटरटेनिंग भी कर रही है।
बिग बॉस में आने के पहले मनीषा रानी को कोई पहचानने वाला नहीं था। पर जैसे ही उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अपना कदम रखा और उकई मानो किस्मत ही बदल गई है। इतने बड़े प्लेटफॉर्म ने मनीषा को स्टार बना दिया है। आज मनीषा को हर कोई जानता है। मनीषा के फैंस ने यह भी कहा है की मनीषा रानी ट्रॉफी जीते या ना जीते, पर करोड़ों लोगों का दिल जरूर जीत लेगी।
यह भी पढे:-